Cognizant News: दिग्गज आईटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग कंपनी कॉग्निजैंट ने कुछ मैनेजर्स को प्रोहांस (ProHance) जैसे वर्कफोर्स-ट्रैकिंग टूल्स की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। इस टूल का इस्तेमाल एंप्लॉयीज के लैपटॉप की एक्टिविटी को ट्रैक करने और कुछ क्लाइंट के प्रोजेक्ट्स पर एप्लीकेशन के इस्तेमाल को ट्रैक करने में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका खुलासा ट्रेनिंग मैटेरियल के हवाले से हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉग्निजैंट इस टूल को फिलहाल चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर ही लागू कर रही है। कंपनी का कहना है कि इसके आंकड़ों का इस्तेमाल फिलहाल वर्कफोर्स को समझने और यूटिलाइजेशन को बढ़ाने में किया जाएगा, ना कि किसी एंप्लॉयी के परफॉरमेंस का मूल्याकंन करने के लिए।
