Get App

Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट में फिर बड़ी छंटनी, जा सकती हैं हजारों जॉब्स; इस बार कौन से एंप्लॉयीज हो सकते हैं बाहर

Microsoft Corp Layoffs: यह Xbox डिवीजन में 18 महीनों के अंदर चौथी बड़ी छंटनी है। जून 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के 2.28 लाख फुल टाइम एंप्लॉयीज थे। इनमें से 55 प्रतिशत अमेरिका में काम कर रहे थे। AI पर बढ़ते जोर के बीच माइक्रोसॉफ्ट भी इसमें निवेश बढ़ा रही है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 27, 2025 पर 12:03 AM
Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट में फिर बड़ी छंटनी, जा सकती हैं हजारों जॉब्स; इस बार कौन से एंप्लॉयीज हो सकते हैं बाहर
Micorsoft के सेल्स डिपार्टमेंट में हजारों नौकरियों में कटौती होने की खबर पहले ही आ गई थी।

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के एंप्लॉयीज के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। कंपनी एक बार फिर बड़ी छंटनी कर सकती है और यह अगले सप्ताह हो सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम से Xbox डिवीजन और ग्लोबल सेल्स टीम्स में हजारों नौकरियां जा सकती हैं। यह Xbox डिवीजन में 18 महीनों के अंदर चौथी बड़ी छंटनी है। मैनेजर, वर्कफोर्स में भारी कमी के लिए तैयारी कर रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के सेल्स डिपार्टमेंट में हजारों नौकरियों में कटौती होने की खबर पहले ही आ गई थी। कंपनी आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस में बढ़ते निवेश के बीच अपने कर्मचारियों की संख्या को सुव्यवस्थित कर रही है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि माइक्रोसॉफ्ट के वित्त वर्ष के खत्म होने के बाद जुलाई की शुरुआत में छंटनी की घोषणा की जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट 1 जुलाई से 30 जून का वित्त वर्ष फॉलो करती है। जून 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के 2.28 लाख फुल टाइम एंप्लॉयीज थे। इनमें से 55 प्रतिशत अमेरिका में काम कर रहे थे।

मई और जून में भी कर चुकी है छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट ने इससे पहले इस साल मई में लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी, जो पिछले कुछ वर्षों में माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी छंटनी थी। उसके बाद जून की शुरुआत में खबर आई कि कंपनी ने 300 से अधिक एंप्लॉयीज को बाहर कर दिया। ब्लूमबर्ग ने वॉशिंगटन स्टेट नोटिस के आधार पर इसका खुलासा किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें