प्रमित झावेरी ने सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी के पद से हटने का फैसला किया है। CNBC-TV18 को सूत्रों से पता चला है कि झावेरी ने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा को एक लेटर लिखा है। बताया है कि जब 11 फरवरी, 2026 को उनका कार्यकाल खत्म होगा, तो वह नहीं चाहते कि उनके रीअपॉइंटमेंट पर विचार किया जाए। अपने लेटर में, झावेरी ने कहा कि टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टी के तौर पर सेवा देना उनके लिए सम्मान की बात थी।
