भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार 15 फरवरी को बताया कि उसने 32 मौजूदा पेमेंट एग्रीगेटर्स को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। RBI ने बताया कि जिन पेमेंट एग्रीगेटर्स (PA) को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है, उनमें अमेजन (पे) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, इंफीबीम एवेन्यूज लिमिटेड, रिलायंस पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड और जोमैटो पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड आदि शामिल हैं। रिजर्व बैंक ने बताया कि इनके अलावा अभी 18 और मौजूदा पेमेंट एग्रीगेटर्स, आवेदन की प्रक्रिया में है।
