RBI Digital Rupee: केंद्रीय बैंक RBI ने डिजिटल रुपये को लेकर अहम कदम आगे बढ़ाया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आज 31 अक्टूबर को होलसेल सेग्मेंट में डिजिटल रुपये के पहले पायलट का ऐलान किया है और इसमें नौ बैंकों की भागीदारी का ऐलान किया है।

RBI Digital Rupee: केंद्रीय बैंक RBI ने डिजिटल रुपये को लेकर अहम कदम आगे बढ़ाया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आज 31 अक्टूबर को होलसेल सेग्मेंट में डिजिटल रुपये के पहले पायलट का ऐलान किया है और इसमें नौ बैंकों की भागीदारी का ऐलान किया है।
आरबीआई के ऐलान के मुताबिक इस पायलट प्रोजेक्ट में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), येस बैंक (Yes Bank), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और एचएसबीसी (HSBC) को शामिल किया है। पायलट कल एक नवंबर से शुरू होगा।
पायलट के तहत सेकंडरी मार्केट मे लेन-देन
31 अक्टूबर को जारी आरबीआई के रिलीज के मुताबिक पायलट परीक्षण के तहत गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में सेकंडरी मार्केट में लेन-देन का निपटान किया जाएगा। आरबीआई के मुताबिक डिजिटल रुपये-होलसेल (e₹-W) से इंटर-बैंक मार्केट की दक्षता और बढ़ेगी। इससे लागत में भी कमी आएगी क्योंकि सेटलमेंट गारंटी इंफ्रास्ट्रक्चर या सेटलमेंट रिस्क कम करने के लिए कोलेटरल की जरूरत नहीं रहेगी।
क्या है Digital Rupee
सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) एक करेंसी है जिसे रेगुलेटर का सपोर्ट है और डिटिजल फॉर्मेट में स्टोर रहेगा। इसे पेपर करेंसी में बदला जा सकेगा जो आरबीआई के बैलेंस शीट में दिखेगा यानी कि आरबीआई के इस डिजिटल करेंसी को वैधानिक मान्यता रहेगी। इसे 'e₹ कहेंगे। यह क्रिप्टोकरेंसी नहीं है और फिएट करेंसी यानी कि जिस करेंसी का हम सभी इस्तेमाल करते हैं, उसका डिजिटल रूप है।
बजट में ही डिजिटल रुपये का हुआ था ऐलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल 1 फरवरी को बजट में ऐलान किया था कि आरबीआई वित्त वर्ष 2022-23 में सीबीडीसी लॉन्च करेगा। सरकार की तरफ से यह पहली बार था जब डिजिटल करेंसी को लॉन्च करने को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया था। वित्त मंत्री ने कहा था कि सीबीडीसी से डिजिटल इकॉनमी को बढ़ावा मिलेगा और यह ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।