Get App

रिलायंस के AI वेंचर में फेसबुक ने ली 30% हिस्सेदारी, दोनों कंपनियां करेंगी ₹855 करोड़ का निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेटा प्लेटफॉर्म्स की फेसबुक ओवरसीज ने मिलकर नई AI कंपनी बनाई है। दोनों कंपनियां इस वेंचर में ₹855 करोड़ का शुरुआती निवेश करेंगी, जिसमें रिलायंस की 70% और फेसबुक की 30% हिस्सेदारी होगी। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 3:53 PM
रिलायंस के AI वेंचर में फेसबुक ने ली 30% हिस्सेदारी, दोनों कंपनियां करेंगी ₹855 करोड़ का निवेश
नए वेंचर में रिलायंस का 70% और फेसबुक का 30% हिस्सा होगा।

अबरपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेटा प्लेटफॉर्म्स की कंपनी फेसबुक ओवरसीज ने एक नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी बनाने के लिए हाथ मिलाया है। इस नई कंपनी का नाम Reliance Enterprise Intelligence Ltd (REIL) रखा गया है। कंपनी में रिलायंस का 70% और फेसबुक का 30% हिस्सा होगा।

₹855 करोड़ का शुरुआती निवेश

दोनों कंपनियां मिलकर इस वेंचर में ₹855 करोड़ का शुरुआती निवेश करेंगी। यह निवेश रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड (Reliance Intelligence Ltd) और फेसबुक ओवरसीज के बीच साझेदारी के तहत किया जाएगा। फेसबुक ओवरसीज मेटा प्लेटफॉर्म्स की 100% सब्सिडियरी है।

भारत में बनी नई एंटरप्राइज AI कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें