Get App

Softbank के चीफ Masayoshi Son अगले हफ्ते आ सकते हैं भारत, पोर्टफोलियो फाउंडर्स को मीटिंग के लिए तैयार रहने को कहा गया

जापान के इस टेक ग्रुप ने अब तक भारतीय कंपनियों में करीब 15 अरब डॉलर का निवेश किया है, जिसमें से 11 अरब डॉलर पिछले छह सालों में किया गया है। देश में इसके पोर्टफोलियो में 28 कंपनियां हैं, जिनमें Paytm, PolicyBazaar, Delhivery, Swiggy, Meesho, OYO, FirstCry, OfBusiness और Unacademy शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 8:24 PM
Softbank के चीफ Masayoshi Son अगले हफ्ते आ सकते हैं भारत, पोर्टफोलियो फाउंडर्स को मीटिंग के लिए तैयार रहने को कहा गया
Softbank के चीफ Masayoshi Son अगले हफ्ते आ सकते हैं भारत

सॉफ्टबैंक (Softbank) के चीफ मासायोशी सोन (Masayoshi Son) अगले हफ्ते भारत आ सकते हैं। इस मामले से वाकिफ लोगों ने ये जानकारी दी है। साल 2018 के बाद ये उनकी पहली भारत यात्रा होगी। सॉफ्टबैंक पोर्टफोलियो कंपनियों के पब्लिक और प्राइवेट फाउंडर्स, को दिल्ली की यात्रा के दौरान सोन के साथ बैठक के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने कहा, “ये Covid-19 के बाद उनकी पहली विदेश यात्राओं में से एक होगी। वह Covid प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और संभावना है कि बायो-बबल में रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ये एक बहुत ही छोटी यात्रा होगी।” हालांकि, सॉफ्टबैंक ने इस मामले पर बयान देने से इनकार कर दिया।

जापान के इस टेक ग्रुप ने अब तक भारतीय कंपनियों में करीब 15 अरब डॉलर का निवेश किया है, जिसमें से 11 अरब डॉलर पिछले छह सालों में किया गया है। देश में इसके पोर्टफोलियो में 28 कंपनियां हैं, जिनमें Paytm, PolicyBazaar, Delhivery, Swiggy, Meesho, OYO, FirstCry, OfBusiness और Unacademy शामिल हैं।

दिलचस्प बात ये है कि सोन की भारत यात्रा 7 मार्च को OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल की शादी के रिसेप्शन के आसपास होगी। रिसेप्शन, दिल्ली के एक 5-स्टार होटल में किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि कॉर्पोरेट जगत के लोग इसमें शामिल होंगे। रितेश अग्रवाल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी का चौथा हाइब्रिड पावर प्लांट चालू, 8,024 MW पहुंची कंपनी की उत्पादन क्षमता, शेयरों में अपर सर्किट

एक दूसरे सूत्र ने कहा, "हो सकता है कि मासा 7 मार्च को OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल की शादी के रिसेप्शन में शामिल न हो पाए, लेकिन हो सकता है कि वह इस अवसर का फायदा उठाना चाहें और बाद में उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई देना चाहें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें