Get App

Gold Prices Today : सोना एक महीने की ऊंचाई से फिसला, चांदी में भी गिरावट, जानिए आगे कैसी रहेगी चाल

बुलियन को अक्सर महंगाई की तुलना में हेज के रूप में देखा जाता है, लेकिन फेड के शॉर्ट टर्म इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी से इसकी होल्डिंग की अपॉर्च्युनिटी कॉस्ट ज्यादा बनी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2022 पर 11:20 AM
Gold Prices Today : सोना एक महीने की ऊंचाई से फिसला, चांदी में भी गिरावट, जानिए आगे कैसी रहेगी चाल
एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.3 फीसदी कमजोर होकर 51,551 रुपये पर, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) 1 फीसदी गिरावट के साथ 61,321 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है

Gold and silver rates : वैश्विक स्तर पर कमजोरी के संकेतों से भारतीय बाजार में सना और चांदी कीमतों में सोमवार को कमजोरी रही। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.3 फीसदी कमजोर होकर 51,551 रुपये पर, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) 1 फीसदी गिरावट के साथ 61,321 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है। शुक्रवार के सेशन में सोना 1.3 फीसदी मजबूती के साथ 51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं चांदी में 0.8 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई थी।

अमेरिका में महंगाई की मार

ग्लोबल मार्केट में, आज अमेरिका में महंगाई बढ़ने से ट्रेजरी यील्ड्स में उछाल के चलते सोना एक महीने की ऊंचाई से नीचे आ गया। हाजिर सोना (Spot gold) 0.5 फीसदी गिरावट के साथ 1,862.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं हाजिर चांदी 1.1 फीसदी कमजोर होकर 21.63 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें