गोल्ड हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking) आगामी 1 अप्रैल से अनिवार्य हो जाएगी। गोल्ड के मानक तय करने वाली भारत सरकार की संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने मंगलवार को साफ किया कि इस बार तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके तहत गोल्ड हॉलमार्किंग वाले ज्वैलरी बेचने के लिए अब 6 अंकों वाला अल्फान्यूमेरिक HUID अनिवार्य हो जाएगा। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के चीफ प्रमोद कुमार तिवारी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कगा कि BIS ब्लॉकचेन जैसी उभरती तकनीकों के लिए मानक तैयार कर रहा है।
