Get App

Gold Price Today : यूएस फेड के सख्त रुख से सोना हो सकता है कमजोर, 47,800 पर सपोर्ट संभव

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के हेड (कमोडिटी और करंसी) अभिषेक चौहान ने कहा, सोने को 47,800 रुपये पर सपोर्ट और 48,250 पर रेजिस्टैंस है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2022 पर 11:48 AM
Gold Price Today : यूएस फेड के सख्त रुख से सोना हो सकता है कमजोर, 47,800 पर सपोर्ट संभव
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोना और चांदी की कीमतों पर दिख सकता है प्रॉफिट बुकिंग का दबाव

Gold Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 6 जनवरी को सोने की कीमतों में मामूली कमजोरी आई। दरअसल, फेडरल रिजर्व द्वारा मीटिंग मिनट्स जारी करने के बाद यूएस ट्रेजरी यील्ड्स बढ़ने से पीली धातु के लिए सेफ हैवन डिमांड कम हुई। साथ ही इस पर ओमीक्रोन कोरोना वायरस वैरिएंट के मामले बढ़ने का भी असर दिखा।

एमसीएक्स पर सोना-चांदी कमजोर

Multi-Commodity Exchange : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 47,763 रुपये प्रति 10 ग्राम (सुबह 9.32 बजे) पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 61,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव रहा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती रही। हालांकि, दोनों धातुएं बढ़त के साथ बंद हुईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें