Get App

Gold Price Today : सोना हुआ महंगा, लेकिन रिकॉर्ड हाई से अभी भी 7,800 रुपये नीचे, क्या निवेश का है सही समय?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, यूएस फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले सोना फ्लैट रहा, यूएस सेंट्रल बैंक की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 25-26 जनवरी को होनी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2022 पर 12:51 PM
Gold Price Today : सोना हुआ महंगा, लेकिन रिकॉर्ड हाई से अभी भी 7,800 रुपये नीचे, क्या निवेश का है सही समय?
यूएस फेडरल रिजर्व की 25-26 जनवरी को होने वाली मीटिंग का असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है

Gold Price Today : सोमवार को भारत में सोने की कीमतों में अच्छी तेजी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 48,332 रुपये प्रति 10 ग्राम (सुबह 9.30 बजे) पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, चांदी में भारी गिरावट बनी हुई है और यह 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 64,665 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें फ्लैट

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, यूएस फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले सोना फ्लैट रहा। यूएस सेंट्रल बैंक की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 25-26 जनवरी को होनी है। इनवेस्टर्स उम्मीद से पहले इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी के यूएस फेड के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। महंगाई का सामना करने के लिए फेडरल रिजर्व की मॉनिटरी पॉलिसी में सख्ती आने की संभावना है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शेयरइंडिया के वीपी और हेड (रिसर्च) डॉ. रवि सिंह ने कहा, “कोमेक्स गोल्ड की कीमतों में गिरावट की तुलना में भारत में रुपये की मजबूती के चलते गिरावट सीमित रही है। हमें इस सप्ताह सोने की कीमतों में मजबूती रहने का अनुमान है। इसमें 48,300 रुपये के टारगेट के साथ 48,000 रुपये के स्तर पर खरीदारी की जा सकती है। वहीं, सेलिंग की बात करें तो 47,600 के टारगेट के लिए 47,800 रुपये बिकवाली की जा सकती है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें