सोने की कीमतों की तुलना में विपरीत चलने वाले डॉलर में कल 0.3 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई है। वहीं लीबिया में ऑयल प्रोडक्शन के सामान्य होने से तेल की कीमतों में नरमी आई, जिससे डॉलर की मजबूती मिली और कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। यूएस 10 ईयर बॉन्ड यील्ड (US 10-year bond yield) बढ़कर 1.8 फीसदी हो गई है, जिससे इनवेस्टर्स डॉलर इंडेक्स में पैसा लगाने को प्रोत्साहित हो रहे हैं। अगर कीमतें रेजिस्टैंस लेवल तक जाती हैं तो कीमती धातुओं में सेलिंग प्रेशर बना रहने का अनुमान है। स्वास्तिका इनवेस्टमेंट के हेड (कमोडिटी और करंसी) अभिषेक चौहान ने कहा, सोने के लिए 47,700 रुपये पर रेसिस्टैंस और 47,250 रुपये पर सपोर्ट है। चांदी को 61,000 रुपये पर रेजिस्टैंस और 60,000 रुपये पर सपोर्ट है।