Get App

Gold price today : एक महीने के निचले स्तर से उछला सोना, जानिए कितना हुआ महंगा

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता (Russia-Ukraine peace talks) में प्रगति से मेटल्स की प्रति सेफ हैवन आकर्षण कम हुआ, क्योंकि इक्विटीज जैसी रिस्की एसेट्स में तेजी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2022 पर 10:25 AM
Gold price today : एक महीने के निचले स्तर से उछला सोना, जानिए कितना हुआ महंगा
एमसीएक्स (MCX) पर, गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 50,947 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है

Gold price today : पिछले सेशन में भारी गिरावट के साथ बुधवार को घरेलू बाजारों में सोने और चांदी में मजबूती देखने को मिली है। एमसीएक्स (MCX) पर, गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures)  0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 50,947 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है, जबकि पिछले सेशन में यह गिरकर एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था। सिल्वर फ्यूचर्स (Silver futures) 0.23 फीसदी मजबूती के साथ 67,102 रुपये प्रति किग्रा पर है। पिछले सेशन में सोना एक महीने के निचले स्तर 50,354 रुपये पर आने के बाद 1.2 फीसदी कमजोर होकर 50,928 रुपये पर रह गया था।

इन वजहों से सोने पर बना हुआ है दबाव

ग्लोबल मार्केट्स में, सोने की कीमतें पिछले सेशन में लगभग 2 फीसदी टूटने के  बाद आज स्थिर रहीं। हाजिर सोना (Spot gold) 0.1 फीसदी मजबूत होकर 1,920.6 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि मंगलवार को 1.8 फीसदी की कमजोरी के साथ 28 फरवरी के बाद के निचले स्तर पर पहुंच गया था। रूस-यूक्रेन शांति वार्ता (Russia-Ukraine peace talks) में प्रगति से मेटल्स की प्रति सेफ हैवन आकर्षण कम हुआ, क्योंकि इक्विटीज जैसी रिस्की एसेट्स में तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें