Gold prices today : अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले भारत में सोने की कीमतें बुधवार को लगभग 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं। एनालिस्ट्स का मानना है कि इसका फेडरल रिजर्व के मॉनेटरी पॉलिसी से संबंधित रुख पर कुछ असर दिख सकता है।

Gold prices today : अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले भारत में सोने की कीमतें बुधवार को लगभग 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं। एनालिस्ट्स का मानना है कि इसका फेडरल रिजर्व के मॉनेटरी पॉलिसी से संबंधित रुख पर कुछ असर दिख सकता है।
एमसीएक्स (MCX) पर, गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.3 फीसदी कमजोर होकर 50,421 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.5 फीसदी गिरावट के साथ 60,310 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है। मार्च के मध्य में 56,000 रुपये के स्तर पर जाने के बाद से सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। यूएस फेड (US Fed) ने पिछले हफ्ते अपनी लेंडिंग रेड में आधा फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी, लेकिन कई इकोनॉमिस्ट इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या अभी और मॉनेटरी सख्ती बाकी है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी सोना 3 महीने के निचले स्तर पर
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना (spot gold) अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों से पहले 3 महीने के निचले स्तर पर आ गया। हाजिर सोना 0.3 फीसदी कमजोर होकर 1,832.06 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पीली धातु पर मुख्य रूप से डॉलर इंडेक्स में मजबूती का असर दिख रहा है, जो लगभग 20 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। डॉलर में मजबूती से दूसरे करेंसी होल्डर्स के लिए सोना कम आकर्षक रह जाता है। अन्य कीमती धातुओं में, हाजिर चांदी (spot silver) 0.1 फीसदी कमजोर होकर 21.23 डॉलर पर आ गई।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, “अमेरिकी डॉलर और यूएस बॉन्ड यील्ड्स में कुछ कमी के बावजूद सोना और चांदी में कमजोरी बनी हुई है। मंगलवार को सोना और चांदी में कुछ मजबूती आई, लेकिन बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही।”
उन्होंने कहा, “सोने को 1,822-1,810 डॉलर पर सपोर्ट, जबकि 1,850-1862 डॉलर पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी को 21.10-20.80 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट, जबकि 21.58-21.70 डॉलर पर रेजिस्टैंस है। रुपये में बात करें तो सोने को 50,330–50,110 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 50,880–51,050 रुपये पर रेजिस्टैंस है, वहीं चांदी को 60,140-59,750 रुपये पर सपोर्ट और 61,150–61,510 रुपये पर रेजिस्टैंस है।”
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।