Gold prices in India : यूक्रेन-रूस टेंशन (Ukraine-Russia tensions) के बीच सेफ हैवन डिमांड के रूप में मिले समर्थन से भारत में लगातार 7वें दिन सोने में मजबूती दर्ज की गई। इसके साथ ही मंगलवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोना 50,000 रुपये के अहम स्तर से ऊपर पहुंच गया। एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स (MCX gold futures) 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 50,205 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर, वहीं चांदी 0.54 फीसदी मजबूत होकर 64,580 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर पहुंच गई। पिछले सात दिनों में सोने में 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की मजबूती दर्ज की गई।
