Get App

Gold Price: सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, क्या आपको अभी भी इसमें करना चाहिए निवेश?

Gold Price: सोने का दाम शुक्रवार 13 जनवरी को अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोने का भाव आज 56,245 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। अब बड़ा सवाल यह बनता है कि रिकॉर्ड स्तर पर दाम पहुंचने के बावजूद क्या आपको अभी भी सोने में निवेश करना चाहिए?

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 14, 2023 पर 6:22 PM
Gold Price: सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, क्या आपको अभी भी इसमें करना चाहिए निवेश?
गोल्ड ETF ने पिछले तीन महीने में 9.75 फीसदी का रिटर्न दिया है

Gold Prices: सोने का दाम शुक्रवार 13 जनवरी को अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोने का भाव आज 56,245 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू पिछले 3 महीनों में मोटे तौर पर स्थिर रही है। हालांकि पिछले 1 साल की अवधि में रुपये में आई गिरावट ने भी सोने की कीमतों को बढ़ाने में योगदान में दिया। अब बड़ा सवाल यह बनता है कि रिकॉर्ड स्तर पर दाम पहुंचने के बावजूद क्या आपको अभी भी सोने में निवेश करना चाहिए?

कोटक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स (Kotak Investment Advisors) की सीईओ लक्ष्मी अय्यर का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार को धीमा किया जाना तय है। उन्होंने कहा, "इसकी वजह से डॉलर इंडेक्स में जबरदस्त कमजोरी आई है, जिसका मतलब है कि कमोडिटीज अच्छा प्रदर्शन करेंगी। कमोडिटीज में नए सिरे से भरोसा पैदा हुआ है।" अय्यर ने कहा कि कई केंद्रीय बैंक भी सोना खरीद रहे हैं।

विभिन्न एसेट्स क्लास के पिछले 3 महीनों के रिटर्न पर नजर डालें, तो सोना और चांदी विजेता नजर आएंगें क्योंकि इनकी कीमतें लगातार बढ़ रही है। गोल्ड ईटीएफ में जहां 9.75 फीसदी की तेजी है, वहीं सिल्वर ईटीएफ में औसतन 22.55 फीसदी की तेजी है। एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) हाल के सालों में इन धातुओं में निवेश के लिए लोकप्रिय माध्यम के रूप में उभरे हैं।

हालांकि निवेशकों को सिर्फ इस आधार पर ही पैसा लगाने का फैसला नहीं करना चाहिए कि इसने हाल में अच्छा रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स को साल 2023 में सोने और चांदी की कीमतों को लेकर क्या उम्मीद हैं-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें