Get App

Gold Prices Today : डॉलर में कमजोरी से सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, एक्सपर्ट्स दे रहे ये सलाह

Gold Prices Today : मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, सोने को सेफ हैवन डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है। बैंक ऑफ जापान ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में सख्ती करते हुए 10 साल के बॉन्ड पर इंटरेस्ट रेट की सीमा 0.25 फीसदी तक बढ़ा दी। इससे जापानी येन में मजबूती आई और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आई है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 21, 2022 पर 4:11 PM
Gold Prices Today : डॉलर में कमजोरी से सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, एक्सपर्ट्स दे रहे ये सलाह
पीली धातु को बैंक ऑफ जापान (Bank of Japan) के चौंकाने वाली पॉलिसी के बाद डॉलर में आई कमजोरी से सपोर्ट मिल रहा है

Gold Prices Today : सोने की कीमतें बुधवार, 21 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 1 फीसदी बढ़कर लगभग एक हफ्ते के हाई पर पहुंच गईं। पीली धातु को बैंक ऑफ जापान (Bank of Japan) के चौंकाने वाली पॉलिसी के बाद डॉलर में आई कमजोरी से सपोर्ट मिल रहा है। स्पॉट गोल्ड (Spot gold) 1,816.94 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट बना हुई है। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US gold futures) 0.1 फीसदी बढ़कर 1,827 डॉलर के स्तर पर है। उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अपराह्न 3.40 बजे 102 रुपये यानी 0.19 फीसदी मजबूत होकर 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 0.13 फीसदी यानी 94 रुपये कमजोर होकर 69,548 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर है।

सोने में सेफ हैवन डिमांड

मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, सोने को सेफ हैवन डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है। बैंक ऑफ जापान ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में सख्ती करते हुए 10 साल के बॉन्ड पर इंटरेस्ट रेट की सीमा 0.25 फीसदी तक बढ़ा दी। इससे जापानी येन में मजबूती आई और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आई है। जापान से आई इस खबर के बाद बॉन्ड और स्टॉक मार्केट दहल गए, क्योंकि जापान ग्लोबल बॉन्ड मार्केट का बड़ा खिलाड़ी है। जापान का येन डॉलर की तुलना में 5 महीने के हाई पर पहुंच गया और महंगी धातुओं पर खासा दबाव बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें