Gold Prices Today : अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें लगभग एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। ज्यादातर केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं के चलते बुलियन के प्रति आकर्षण कम हो गया है। आज हाजिर सोना (Spot gold) 1,691.40 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया, जो अगस्त-2021 के बाद का निचला स्तर है। गोल्ड प्राइस में बड़ी गिरावट आने के बाद ज्वैलरी की खरीदारी बढ़ गई है। जो लोग सितंबर अक्टूबर में गहने खरीदने का प्लान बना रहे थे वो अभी ही खरीदारी करने लगे हैं। वैसे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गोल्ड प्राइस की कीमतों में और कमी आ सकती है।
