Gold Price Today: गोल्ड के भाव में आज सोमवार को नरमी दिख रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है जिसके चलते हाजिर गोल्ड 0.1 फीसदी टूटकर 1791.25 डॉलर (1.48 लाख रुपये) प्रति औंस (1 किग्रा= 35.27 औंस) के भाव पर आ गया। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी मामूली बदलाव के साथ 1800.70 डॉलर (1.49 लाख रुपये) पर है। भारत की बात करें तो यह गोल्ड कांट्रैक्ट आज सुबह 0.27 फीसदी की मजबूती के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर प्रति दस ग्राम 54447 रुपये के भाव पर था। चांदी भी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 67900 रुपये प्रति किग्रा के भाव पर रही। सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या रुझान है, इसे लेकर नीचे जानकारी दी जा रही है।
