Get App

Gold rates today : 1,100 रुपये महंगा होने के एक दिन बाद सस्ता हुआ सोना, जानिए कहां पहुंची कीमतें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने को 51,358-50,900 पर सपोर्ट है जबकि 52,075-52,334 पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी को 66,983- 65,786 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 68,913–69,646 रुपये पर रेजिस्टैंस है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2022 पर 11:20 AM
Gold rates today : 1,100 रुपये महंगा होने के एक दिन बाद सस्ता हुआ सोना, जानिए कहां पहुंची कीमतें
पिछले सेशन में सोना प्रति 10 ग्राम 1,115 रुपये की मजबूती के साथ 16 महीने के हाई पर पहुंच गया था

Gold and silver Rates today : एक दिन पहले रिकॉर्ड तेजी के बाद बुधवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड बुलियन फ्यूचर्स (bullion futures) 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 51,790 रुपये पर 10 ग्राम पर आ गया, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 0.5 फीसदी कमजोर होकर 67,863 पर बना हुआ है।

एक दिन पहले 16 महीने के हाई पर पहुंचा था सोना

पिछले सेशन में सोना प्रति 10 ग्राम 1,115 रुपये की मजबूती के साथ 16 महीने के हाई पर पहुंच गया, वहीं चांदी में 2,500 रुपये प्रति किग्रा की मजबूती दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में रूस-यूक्रेन जंग और यूएस डॉलर में मजबूती के बीच आज सेफ हैवन डिमांड कम होने से सोने की कीमतों में गिरावट रही।

हाजिर सोना (Spot gold) 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,935.38 डॉलर पर आ गया। डॉलर इंडेक्स मंगलवार को 20 महीने के हाई पर पहुंच गया, इसलिए दूसरी करेंसी के होल्डर्स के लिए सोना कम आकर्षक रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें