Get App

Petrol Diesel Price: भारत के इस शहर में सबसे ज्यादा महंगा बिकता है पेट्रोल, 121 रुपये प्रति लीटर हैं दाम

Petrol Diesel Price: महाराष्ट्र परभणी जिले में पेट्रोल के दाम 121.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 103.97 रुपये प्रति लीटर हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2022 पर 1:31 PM
Petrol Diesel Price: भारत के इस शहर में सबसे ज्यादा महंगा बिकता है पेट्रोल, 121 रुपये प्रति लीटर हैं दाम
कंट्रोल नहीं हो रही तेल पर महंगाई

Petrol Diesel Price: इन दिनों देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम में आग लगी हुई है। हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम 80, 85, 75 पैसे दाम में इजाफा हो रहा है। रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले दो हफ्तों में अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम 8 रुपये बढ़ गए हैं। महाराष्ट्र के परभणी (Parbhani) जिले में पेट्रोल-डीजल के दाम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां नॉर्मल पेट्रोल की कीमत 121.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर हैं।

इसी तरह राजस्थान के श्रीगंगानगर (Sriganganagar) में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में आग लगी हुई है। यहां पेट्रोल के दाम 120.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 103.30 रुपये प्रति लीटर हैं।

जानिए परभणी में क्यों महंगा है तेल

महाराष्ट्र के परभणी जिले में पेट्रोल-डीजल के दाम इसलिए आग उगल रहे हैं क्योंकि यहां मनमाड डिपो से तेल की आपूर्ति की जाती है, जो कि परभणी से 340 किमी दूर है। परभणी पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (Petrol Dealers Association) के अध्यक्ष अमोल भेडसुरकर (Amol Bhedsurkar) ने कहा कि हमने औरंगाबाद में एक डिपो लगाने की मांग की है। जिससे तेल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। उन्होंने आगे कहा कि तेल की कीमतों के GST के तहत लाया जाता है तो लोगों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। लोकल टैक्स के अलावा ईंधन की कीमतें माल ढुलाई पर भी निर्भर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें