रूस अक्टूबर 2022 में भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया है। भारत की रिफाइनरीज रूस से कम दाम पर मिल रहे समुद्री कच्चे तेल की खरीद बढ़ाती नजर आई हैं। इंटरनेशनल एनर्जी कॉर्गो ट्रैकर Vortexa के मुताबिक रूस ने अक्टूबर 2022 में भारत को हर दिन 935556 बैरल कच्चे तेल की सप्लाई की है। जो इसी अवधि में ईराक से आए तेल की तुलना में 20.5 फीसदी और सउदी अरब से आए कच्चे तेल की तुलना में 16 फीसदी ज्यादा है। रूस से भारत में होने वाले कच्चे तेल के आयात में यह बढ़त रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद हुई है।