Get App

Sugar Crisis: कड़वी हो सकती है चीनी की मिठास! 14% गिरा प्रोडक्शन, आगे कीमतों में उछाल संभव

ISMA के डाटा के मुताबिक फरवरी अंत तक चीनी के उत्पादन में करीब 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अब हीट वेव के चलते गन्ने का रस कम हो सकता है और चीनी उत्पादन में तेजी से गिरावट आ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2025 पर 2:15 PM
Sugar Crisis: कड़वी हो सकती है चीनी की मिठास! 14%  गिरा प्रोडक्शन, आगे कीमतों में उछाल संभव
अब मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी दी है। जिससे गन्ने में रस की मात्रा तेजी से घट सकती है।

ISMA के डाटा के मुताबिक फरवरी अंत तक चीनी के उत्पादन में करीब 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अब हीट वेव के चलते गन्ने का रस कम हो सकता है और चीनी उत्पादन में तेजी से गिरावट आ सकती है। इससे चीनी की कीमतों में तेजी आ सकती है।

खबर पर अधिक जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज के संवाददाता असीम मनचंदा ने कहा ISMA ने 28 फरवरी का डाटा जारी कर कहा है कि फरवरी अंत तक चीनी के उत्पादन में करीब 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। फरवरी 2025 के अंत तक 219 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। पिछले साल इसी समय तक यह आंकड़ा 255 लाख टन था यानी इस साल 36 लाख टन कम उत्पादन हुआ है।

इस साल अब तक 177 चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं ।जबकि पिछले साल फरवरी तक सिर्फ 65 फैक्ट्रियां बंद हुई थीं। इसका साफ मतलब है कि उत्पादन की रफ्तार इस साल काफी धीमी रही है।

अब मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी दी है। जिससे गन्ने में रस की मात्रा तेजी से घट सकती है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले महीनों में चीनी उत्पादन और घट सकता है। कम उत्पादन का असर बाजार में भी दिखने लगा है। अब तक चीनी के दाम 6.5% तक बढ़ चुके हैं। एस ग्रेड चीनी की कीमत अब 3800 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई है जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें