Get App

दुनिया का सबसे Rare मेटल क्या है और क्यों लगातार बढ़ती जा रही है इसकी कीमत

रेयर अर्थ एलिमेंट की डिमांड जितनी तेजी से दुनिया में बढ़ रही है उतना ही खतरा इसके खत्म होने या फिर मुंहमांगी कीमत मिलने का बढ़ता जा रहा है। जानिए सबसे दुनिया का सबसे रेयर एलिमेंट रोडियम क्यों है इतना खास

Pratima Sharmaअपडेटेड Aug 25, 2025 पर 4:07 PM
दुनिया का सबसे Rare मेटल क्या है और क्यों लगातार बढ़ती जा रही है इसकी कीमत
अगर दुनिया पूरी ताकत से रीसइक्लिंग शुरू कर दे तो रेयर एलिमेंट हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बचे रह सकते हैं

सोने और चांदी की कीमतों को तो आप खूब ट्रैक करते और निवेश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा मेटल क्या है? आप भले ही इसका नाम ना बता पाएं लेकिन इसका इस्तेमाल जरूर करते होंगे। दुनिया का सबसे महंगा मेटल है रोडियम (Rhodium) है। दुनिया में यह बहुत कम मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसकी कीमत सोने और चांदी के मुकाबले लगभग डबल है।

किसी दूसरे मेटल की तरह रोडियम का पूरी तरह खनन नहीं किया जा सकता है। यह पृथ्वी की सबसे बाहरी, ठोस और पतली परत पर मिलती है। प्लैटिनम या निकेल की खदानों में प्लैटिनम फैमिली के साथ रोडियम पाया जाता है इसीलिए इसका खनन आसान नहीं होता है। इसे अलग करना और शुद्ध करना काफी मुश्किल और खर्चीला होता है। यही वजह है कि दुनिया भर में हर साल सिर्फ कुछ टन ही रोडियम का खनन हो पाता है जबकि इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही रोडियम की फिजिकल और केमिकल प्रॉपर्टीज भी इसे खास बनाती है।

रोडियम दुनिया के बहुत कम जगहों पर पाया जाता है जिससे इसकी वैल्यू और बढ़ जाती है। फिलहाल रोडियम के बारे में जितना पता चल पाया है उसके हिसाब से यह दक्षिण अफ्रीका और रूस में पाया जाता है।

रोडियम का इस्तेमाल कहां होता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें