Get App

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में अदानी ग्रुप और अपोलो हॉस्पिटल्स

Metropolis एक डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी चेन है। इसने 1980 में एक अकेले लैब के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। वर्तमान में देश के 19 राज्यों में कंपनी का कारोबार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2022 पर 1:16 PM
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में अदानी ग्रुप और अपोलो हॉस्पिटल्स
Metropolis Healthcare के मार्केट कैप और इसके कारोबार के आकार को देखते हुए यह डील कम से कम 1 अरब डॉलर की हो सकती है

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare) में दो बड़ी कंपनियां हिस्सेदारी खरीदना चाहती हैं। इनमें पहला नाम अपोलो हॉस्पिटल का है। दूसरा नाम अदानी ग्रुप का है। अंग्रेजी बिजनेस न्यूज वेबसाइट मिंट ने यह खबर दी है। अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospitals Enterprise) हेल्थकेयर सेवाएं देने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। अदानी ग्रुप ने हाल में हेल्थकेयर सेवाओं के बिजनेस में उतरने का ऐलान किया था।

Metropolis Healthcare के मार्केट कैप और इसके कारोबार के आकार को देखते हुए यह डील कम से कम 1 अरब डॉलर की हो सकती है। मनीकंट्रोल स्वतंत्र रुप से इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। Metropolis, Adani Group और Apollo Hospitals से इस डील के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं मिला।

माना जा रहा है कि मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर में हिस्सेदारी खरीदने से अडानी ग्रुप को हेल्थकेयर सेक्टर में अपनी पैठ बनाने में मदद मिलेगी। मिंट की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी ग्रुप ने हेल्थकेयर स्पेस में पांव जमाने के लिए 4 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है।

बतातें चलें कि Metropolis एक डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी चेन है। इसने 1980 में एक अकेले लैब के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। वर्तमान में देश के 19 राज्यों में कंपनी का कारोबार है। पश्चिमी और दक्षिणी भारत में कंपनी की ज्यादा गहरी पैठ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें