Get App

Info Edge Q1 Result: जून तिमाही में मुनाफा 75% बढ़कर 259 करोड़, रेवेन्यू में 8% का उछाल; शेयर 5% तक चढ़ा

Info Edge Q1 Earnings: कुल कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 827.92 करोड़ रुपये हो गई। खर्चे 484.58 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2023 तिमाही में 450.78 करोड़ रुपये के थे। 9 अगस्त को Info Edge के शेयर में 5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। पिछले एक साल में शेयर में 47 प्रतिशत की मजबूती आई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 3:00 PM
Info Edge Q1 Result: जून तिमाही में मुनाफा 75% बढ़कर 259 करोड़, रेवेन्यू में 8% का उछाल; शेयर 5% तक चढ़ा
Info Edge का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 676.7 करोड़ रुपये हो गया।

Info Edge June Quarter Result: naukri.com, jeevansathi.com, 99acres.com की मालिक इनफो एज (इंडिया) लिमिटेड का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 75.6 प्रतिशत बढ़कर 258.85 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 147.4 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 46.8 प्रतिशत बढ़कर 232.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 158.6 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 676.7 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2023 तिमाही में 625.94 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि जून 2024 तिमाही में उसकी कुल कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 827.92 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 689.54 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान खर्चे 484.58 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2023 तिमाही में 450.78 करोड़ रुपये के थे।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 32.8 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 32.2 प्रतिशत था। रिक्रूटमेंट बिजनेस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत बढ़ा, जबकि नॉन रिक्रूटमेंट बिजनेस वर्टिकल्स 99acres, Jeevansathi और Shiksha से रेवेन्यू ग्रोथ क्रमश: 19.5 प्रतिशत, 34.7 प्रतिशत और 18.4 प्रतिशत रही।

Info Edge के शेयर में तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें