JK Tyre Q1 Results: जेके टायर ने शनिवार 3 अगस्त को मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37 फीसदी बढ़कर 211 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 154 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 2.1 फीसदी बढ़कर 3,639 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,718 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी का टोटल इनकम जून तिमाही में घटकर 3,655 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 3,726 करोड़ रुपये था।
