आपने कई बार सुना होगा कि किसी बड़ी कंपनी ने अपने कार्मचारियों को उनके काम से खुश होकर बड़े-बड़े तोहफे दिए। इसी कड़ी में अब एक नाम भारतीय IT सेक्टर की कंपनी Coforge Ltd का भी जुड़ गया है। कंपनी ने अपने शानदार फाइनेंशियल नतीजों से खुश होकर अपने सभी 21,000 से ज्यादा कर्मचारियों को Apple iPad देने का ऐलान किया है। Coforge ने गुरुवार, 27 अप्रैल को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की। उसने बताया कि कंपनी का रेवेन्यू एक अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है, जो कि कंपनी के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
