रिलायंस इंडस्ट्रीज और NVIDIA के बीच एडवांस आर्टिफिशिय इंटेलीजेंस (AI) को लेकर बड़ा करार हुआ है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां भारत के खुद के फाउंडेशन लार्ज लैग्वेंज मॉडल को विकसित करेंगी, जिसका इस्तेमाल जेनरेटिव AI ऐप्लिकेशन को बनाने में किया जाएगा। NVIDIA, चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। भारत की चिप और AI महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में इस करार से बड़ी मदद मिल सकती है। दोनों कंपनियनों ने शुक्रवार 8 सितंबर को जारी एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत भारत में जेनरेटिव AI ऐप्लिकेशंस बनाने के लिए एक देसी फाउंडेशन लार्ज लैग्वेंज मॉडल विकसित किया जाएगा, जो भारत की विभिन्न भाषाओं में प्रशिक्षित होगा।
