Get App

Tata Sons और Tata Trusts में अलग-अलग होंगे चेयरमैन, 103 अरब डॉलर का समूह क्यों करने जा रहा यह बदलाव?

वर्तमान में दोनों ट्रस्ट की अगुआई टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन इमेरिटस रतन टाटा (Ratan Tata) कर रहे हैं। दोनों ट्रस्ट की टाटा संस में कुल 52 फीसदी हिस्सेदारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2022 पर 3:29 PM
Tata Sons और Tata Trusts में अलग-अलग होंगे चेयरमैन, 103 अरब डॉलर का समूह क्यों करने जा रहा यह बदलाव?
रतन टाटा 1995 से टाटा ग्रुप के दोनों ट्रस्ट्स के चेयरमैन का पद संभाल रहे हैं

Tata Sons and Tata Trusts chairman : टाटा ट्रस्ट और टाटा संस के चेयरमैन जल्द ही अलग-अलग हो सकते हैं। टाटा संस के शेयरहोल्डर्स जल्द ही इस मुद्दे पर विचार कर सकते हैं। इसके लिए टाटा संस के शेयरहोल्डर्स के नए आर्टीकिल्स ऑफ एसोसिएशन (AOA) पर वोटिंग करने का अनुमान है। बिज़नेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट से यह बात सामने आई है।

30 अगस्त को होगी एजीएम

खबर के मुताबिक, इस पर वोटिंग के लिए 30 अगस्त को टाटा संस की एक एनुअल जनरल मीटिंग होगी। 103 अरब डॉलर के टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की मेजॉरिटी होल्डिंग है। वर्तमान में दोनों ट्रस्ट की अगुआई टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन इमेरिटस रतन टाटा (Ratan Tata) कर रहे हैं। दोनों ट्रस्ट की टाटा संस में कुल 52 फीसदी हिस्सेदारी है।

मनीकंट्रोल ने इन खबरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें