मैसेजिंग ऐप WhatsApp की ओर से चैट्स में किसी को ब्लॉक करने का ऑप्शन दिया जाता है जिससे उस कॉन्टैक्ट से मैसेज आना बंद हो जाएं। हालांकि, जिस व्यक्ति को ब्लॉक किया जाता है उसे इसके बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलता। वॉट्सऐप ने कुछ तरीके बताए हैं जिससे यूजर यह पता लगा सकता है कि उसे किसी कॉन्टैक्ट ने ब्लॉक किया है या नहीं।
