Get App

Yes Bank Scam: रेडियस ग्रुप के MD संजय छाबरिया को CBI ने किया गिरफ्तार

CBI रेडियस ग्रुप और DHFL के बीच होने वाले बिजनेस की भी जांच करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 1:29 AM
Yes Bank Scam: रेडियस ग्रुप के MD संजय छाबरिया को CBI ने किया गिरफ्तार
रेडियस ग्रुप ने मुंबई के बाहर एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने के लिए Yes Bank से लोन लिया था

Yes Bank scam: यस बैंक घोटाले की जांच कर रही CBI ने गुरुवार को रेडियस ग्रुप के बिल्डर संजय छाबरिया को गिरफ्तार कर दिया है। DHFL के बाद रेडियस ग्रुप ने Yes Bank से सबसे ज्यादा लोन लिया है। रेडियस ग्रुप ने मुंबई के बाहर एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने के लिए Yes Bank से लोन लिया था। लोन और ब्याज मिलाकर कुल 3000 करोड़ रुपए का बकाया है।

CBI शुक्रवार को कोर्ट में छाबरिया को पेश करेंगे। इससे पहले CBI ने छाबरिया के घर और दफ्तर पर छापेमारी की थी। CBI का मानना है कि कुछ साल पहले राणा कपूर की अगुवाई में Yes Bank से DHFL को जो 3700 करोड़ रुपए दिए थे वह असल में रेडियस ग्रुप को मिले थे। बाद में DHFL ने इस लोन पर डिफॉल्ट कर दिया।

Yes Bank ने इसके अलावा DHFL ग्रुप को 750 करोड़ रुपए का लोन पास किया था। कंपनी ने यह लोन बांद्रा में स्लम रीहैबिटेशन प्रोजेक्ट बनाने के लिए लिया था। हालांकि इस रकम का इस्तेमाल कंपनी ने अपने निजी कामों में किया। यह रकम स्लम रीहैबिटेशन प्रोजेक्ट पर खर्च नहीं किया गया था।

रेडियस और सुमेर ग्रुप ने मिलकर सांताक्रूज में एक प्रोजेक्ट बना रहे थे। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने Yes Bank से 750 करोड़ रुपए का लोन लिया था जिसे वो चुका नहीं पाए। DHFL ने Yes Bank से जो 750 करोड़ रुपए का लोन लिया था उसमें से 450 करोड़ रुपए रेडियस-सुमेर ग्रुप के पास आ गया। इन कंपनियों ने इस पैसे का इस्तेमाल Yes Bank का लोन चुकाने में किया। यानी Yes Bank के पैसे से ही उसका लोन चुकाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें