Get App

रोजाना खाली पेट खाएं ये भिगोई हुई सफेद चीज, मिलेगा 7 समस्याओं से छुटकारा

Health Tips: जब भी हेल्दी स्नैक्स की बात आती है, मखाना सबसे पहले ध्यान में आता है। मखाने में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह वजन कम करने, पाचन को दुरुस्त करने, और त्वचा व बालों के लिए भी लाभकारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2025 पर 4:53 PM
रोजाना खाली पेट खाएं ये भिगोई हुई सफेद चीज, मिलेगा 7 समस्याओं से छुटकारा
Health Tips: मखाना में मैग्नीशियम की अधिकता होती है, जो नींद में सुधार करने में मदद करता है।

मखाना, जिसे कमल के बीज के नाम से भी जाना जाता है, एक बेहद पौष्टिक और हेल्दी स्नैक है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए कई फायदे प्रदान करता है। इसे फॉक्स नट्स या लोटस सीड्स के नाम से भी पहचाना जाता है, और ये खासतौर पर धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयोग होता है। लेकिन मखाना सिर्फ पूजा-पाठ में ही नहीं, बल्कि एक हेल्दी स्नैक के रूप में भी बेहद लोकप्रिय है। इसे उपवास के दौरान भी खाया जाता है और मखाने की खीर या भुने हुए मखाने व्रत के दौरान एक बेहतरीन स्नैक माने जाते हैं।

मखाना में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करने, त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं और एक स्वस्थ जीवनशैली अपना सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक

मखाना में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है। इसका सेवन भूख को नियंत्रित करता है और पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग की समस्या कम होती है। इस प्रकार, यह वजन कम करने में मदद करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें