Get App

Diabetes: चीनी नहीं खाने वालों की भी बढ़ी टेंशन, हो रहे हैं हाई ब्लड शुगर के शिकार, जानिए क्यों

Diabetes: डायबिटीज का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में मीठी चीजें आती हैं। ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि ज्यादा मीठा खाने वालों को ही डायबिटीज की समस्या होती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इन दिनों बिना चीनी खाने वाले लोग भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों, आइये जानते हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 4:12 PM
Diabetes: चीनी नहीं खाने वालों की भी बढ़ी टेंशन, हो रहे हैं हाई ब्लड शुगर के शिकार, जानिए क्यों
Diabetes: हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि चीनी का डायबिटीज से कोई रिश्ता नहीं है।

देश में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की संख्या चीते की रफ्तार से बढ़ रही है। डॉक्टर के पास जाएं तो सबसे पहले ब्लड शुगर की जांच करते गलत खानपान और खराब लाइफ स्टाइल की वजह से बहुत से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। अक्सर सुना जाता है कि ज्यादा चीनी या मीठा खाने से डायबिटीज हो जाती है, लेकिन क्या यह सही है। क्या ब्लड शुगर को बढ़ाने में मीठा ही जिम्मेदार होता है। यह सवाल अक्सर सुनने को मिलता है। इन दिनों चीनी नहीं खाने वाले लोग भी ब्लड शुगर के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर डायबिटीज का चीनी से क्या रिश्ता है?

बता दें कि डायबिटीज से परेशान लोगों को ब्लड शुगर बढ़ जाता है। जिसे जिंदगी भर कंट्रोल करने की जरूरत रहती है। डायबिटीज किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। जिन लोगों में अत्यधिक मोटापा रहता है। फिजिकल एक्टिविटी बेहद कम रहती है। उन्हें डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। शुरुआती दौर में लोग डायबिटीज को समझ नहीं पाते हैं। यह साइलेंट किलर बीमारी होती है।

क्या चीनी खाने से होता है डायबिटीज?

हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि डायबिटीज तब होती है जब शरीर में इंसुसिन सही तरीके से नहीं बन पाता है। इंसुलिन के फंक्शन में आई किसी भी तरह की कमी की वजह से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिससे डायबिटीज होती है। यह बीमारी दो तरह की होती है। एक टाइप-1, जो जेनेटिक होती है। यह जन्म के बाद से हो सकती है। दूसरी है टाइप-2, जो खानपान की गलत आदतों और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल से होती है। बीते कुछ सालों से टाइप-2 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जानकारों का मानना है कि चीनी का डायबिटीज से कोई रिश्ता नहीं है। कहने का मतलब ये हुआ का कि चीनी नहीं खाने वाले लोग भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें