देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अभी तक 40-45 साल के बाद लोग इस बीमारी की चपेट में आते थे। लेकिन अब उम्र का कोई बंधन नहीं रह गया है। हर उम्र के लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैँ। बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान सही नहीं होने के चलते आजक युवाओं के शरीर में डायबिटीज अपना घर बना रहा है। भारत जैसे देश में लोग इस बीमारी के लक्षणों को नहीं पहचान पाते हैं। जब तक पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है।