Get App

Health Tips: हेल्दी नहीं है इन 5 खाने की चीजों का कॉम्बिनेशन, पाचन की बजा सकता है बैंड

Health Tips: घर में बनी हुई चीजों को सेहत और पाचन के लिहाज से हेल्दी माना जाता है। लेकिन खाना चाहे घर का हो या बाहर का, कुछ कॉम्बिनेशन ऐसे हैं, जो आपके डायजेशन की बैंड बजा सकते हैं। यहां दी जा रही लिस्ट से आपका दिमाग घूम सकता है। आइए जानें इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2025 पर 6:27 PM
Health Tips: हेल्दी नहीं है इन 5 खाने की चीजों का कॉम्बिनेशन, पाचन की बजा सकता है बैंड
आपके कुछ बेहद पसंदीदा खाने के कॉम्बिनेशन असल में पाचन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

घर में बना खाना सेहत और पाचन दोनों के लिए अच्छा होता है। इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन खाने की चीजों के कुछ ऐसे कॉम्बिनेशन हैं, जिन्हें घर या बाहर कहीं खाना खतरे की घंटी होता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और योग शिक्षिका जूही कपूर ने आयुर्वेदिक दिशानिर्देश पर आधारित खाने के कुछ ऐसे संयोजन साझा किए हैं, जिनका सेवन पाचन की बैंड बजा सकता है। ये सूची उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है, जिसे हिंदुस्तान टाइम्स ने प्रकाशित किया है। इस लिस्ट में कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिनको देखकर आप दुनिया भूल जाते होंगे, लेकिन यह न सिर्फ आपके पाचन यानी डायजेशन को खराब करते हैं बल्कि सेहत पर भी प्रतिकूल असर डालते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में

फल और दूध

फल और दूध का खास कॉम्बिनेशन मिठाइयों और स्मूदी में अक्सर शामिल होता है। हालांकि, आयुर्वेद इस संयोजन को पाचन के लिए अच्छा नहीं मानता है। फल और दूध का एक साथ सेवन करने पर फल पेट में फर्मेंट हो सकता है, जिससे पेट फूलना और बेचैनी हो सकती है। इस मामले में पके आम और दूध अपवाद हैं, क्योंकि इन्हें संगत माना जाता है।

पालक और पनीर

पालक और पनीर दोनों ही अलग-अलग पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन इनका कॉम्बिनेशन पाचन के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। आयुर्वेद बताता है कि पनीर में मौजूद कैल्शियम, पालक में मौजूद आयरन को अवशोषित करने की शरीर की क्षमता में बाधा डाल सकता है। नतीजतन, आपको इन दोनों पौष्टिक चीजों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें