Get App

Heart Disease: किचन में रखी ये चीजें हैं दिल की दुश्मन, दूर रहें तो सेहत रहेगी दुरुस्त

Heart Disease: भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की सेहत जरूरी है। तनाव और गलत खानपान से हृदय रोगों को बढ़ाते हैं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने से दिल स्वस्थ रह सकता है। शक्कर, सफेद चावल, मैदा, आलू और कृत्रिम मिठास से बचें। छोटी आदतें लंबी और स्वस्थ जिंदगी का आधार बन सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2025 पर 3:36 PM
Heart Disease: किचन में रखी ये चीजें हैं दिल की दुश्मन, दूर रहें तो सेहत रहेगी दुरुस्त
Heart Disease: इन 4 सफेद चीजों से बचकर रहें

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सेहत अक्सर पीछे छूट जाती है, और इसका सबसे बड़ा असर हमारे दिल पर पड़ता है। तनावऔर गलत खानपान  के कारण हृदय रोगों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ आसान बदलाव अपनाकर हम अपने दिल को मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हम रोज़ाना व्यायाम करें, संतुलित आहार लें और तनाव से दूर रहें, तो दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। खासतौर पर, शक्कर, सफेद चावल, मैदा और आलू जैसी चीजों का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।

इसके अलावा, कृत्रिम मिठास से दूरी बनाना भी फायदेमंद रहेगा। छोटी-छोटी अच्छी आदतें न केवल आपके दिल को सेहतमंद रखेंगी, बल्कि आपको लंबा और खुशहाल जीवन भी देंगी। तो आज से ही अपने दिल का ख्याल रखना शुरू करें!

तनाव शराब से भी ज्यादा खतरनाक

अक्सर लोग शराब को दिल की बीमारियों की बड़ी वजह मानते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादा तनाव शराब से भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने बताया कि सीमित मात्रा में शराब उतनी हानिकारक नहीं होती है। खुश और तनावमुक्त रहने से दिल भी स्वस्थ रहता है और जीवन लंबा हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें