Get App

Diabetes: डायबिटीज में शहद खाने से होगा फायदा या बढ़ेगा शुगर? जानें सच

Honey for diabetics: हम जो भी चीजें खाते हैं, उनका सीधा असर हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। शहद में प्राकृतिक शक्कर मौजूद होती है, जो मीठी जरूर होती है लेकिन ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सोच-समझकर और सीमित मात्रा में करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2025 पर 9:08 AM
Diabetes: डायबिटीज में शहद खाने से होगा फायदा या बढ़ेगा शुगर? जानें सच
Honey for diabetics: बाजार में मिलने वाले फ्लेवर और शुगर वाले शहद से बचें। ऑर्गेनिक या कच्चा शहद सबसे बेहतर है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान एक चुनौती से कम नहीं होता। हर निवाले से पहले यही सोचना पड़ता है कि कहीं इससे ब्लड शुगर तो नहीं बढ़ जाएगा। खासकर जब बात मीठे की हो, तो परहेज और उलझन दोनों साथ चलती हैं। इन्हीं मीठे विकल्पों में एक नाम है – शहद। इसे प्राकृतिक मिठास का स्रोत माना जाता है और कई लोग इसे सफेद चीनी का हेल्दी विकल्प भी समझते हैं। लेकिन क्या वाकई शहद डायबिटिक मरीजों के लिए सुरक्षित है? क्या इसका सेवन करने से शुगर लेवल नियंत्रित रह सकता है या ये भी खतरनाक साबित हो सकता है?

ऐसे तमाम सवाल अक्सर मरीजों के मन में घूमते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि शहद ब्लड शुगर पर कैसे असर डालता है, इसके फायदे क्या हैं और डायबिटीज में इसे कब और कैसे खाना चाहिए ताकि स्वाद भी बना रहे और सेहत भी।

शहद

शहद को अक्सर नेचुरल स्वीटनर और हेल्दी ऑप्शन के रूप में देखा जाता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए हर मीठा आइटम एक सवाल बन जाता है। दरअसल, शहद में नैचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रक्टोज) होती है जो ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, रिसर्च कहती है कि ये वाइट शुगर से बेहतर है, आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें