Get App

बरसात में सेब या केला? जानिए किसे खाने से सेहत रहेगी टनाटन

Health tips: बारिश के मौसम में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। ऐसे में सुबह कौन-सा फल खाना सेहतमंद रहेगा—सेब या केला? दोनों के अपने फायदे हैं, लेकिन हर फल हर स्थिति में नहीं खाया जा सकता। आइए जानें किस वक्त और किस हालत में कौन-सा फल फायदेमंद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 4:34 PM
बरसात में सेब या केला? जानिए किसे खाने से सेहत रहेगी टनाटन
Health tips: बरसात में केला खाने से कुछ लोगों की सेहत बिगड़ सकती है

बरसात का मौसम चाय की चुस्की और ठंडी फुहारों के लिए भले ही पसंद किया जाए, लेकिन यह सेहत के लिए कई तरह की मुश्किलें भी साथ लाता है। इस मौसम में अक्सर पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे थकान, गैस, अपच जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में क्या खाएं और क्या नहीं, यह सोच-समझकर तय करना जरूरी हो जाता है। खासतौर पर सुबह के समय जब शरीर को ऊर्जा की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब सही फल का चुनाव करना और भी अहम हो जाता है। कई लोग दिन की शुरुआत बनाना यानी केले से करते हैं, तो कुछ सेब को तरजीह देते हैं।

लेकिन कौन-सा फल इस मौसम में ज्यादा फायदेमंद है? डॉक्टरों की राय भी इस पर बंटी नजर आती है। आइए जानते हैं कि मानसून में सेब और केला, दोनों में से कौन-सा फल आपके स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर हो सकता है।

बरसात में पाचन तंत्र की कमजोरी क्यों?

मानसून की नमी पाचन अग्नि यानी डाइजेस्टिव पावर को ठंडा कर देती है। ऐसे में ठंडे और भारी फल जैसे केला पेट पर बोझ बन सकते हैं, जबकि सेब हल्का, गुनगुना और फाइबर से भरपूर होने के कारण पचाना आसान होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें