Get App

Diabetes: मानसून में बढ़ सकता है शुगर लेवल! डायबिटीज मरीज जरूर जानें ये 7 जरूरी बातें

Diabetes: मानसून के मौसम में डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत और इम्यूनिटी का खास ध्यान रखना चाहिए। बारिश के चलते फैलने वाले संक्रमण से बचने के लिए कुछ आसान हेल्थ टिप्स अपनाना बेहद जरूरी है। सही देखभाल से इस मौसम में भी मधुमेह रोगी खुद को फिट और सुरक्षित रख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 7:30 AM
Diabetes: मानसून में बढ़ सकता है शुगर लेवल! डायबिटीज मरीज जरूर जानें ये 7 जरूरी बातें
Diabetes: कच्ची सब्जियां या सलाद इस मौसम में सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

मानसून का मौसम जहां मन को सुकून देता है, वहीं शरीर के लिए कई नई चुनौतियां भी लाता है। खासतौर पर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए ये मौसम थोड़ी सावधानी की मांग करता है। हल्की सी लापरवाही भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि इस समय संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बरसात के दिनों में हवा में नमी और गंदगी की वजह से कई बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जो डायबिटीज मरीजों के लिए और भी खतरनाक हो सकते हैं। कमजोर इम्यूनिटी के कारण मामूली बीमारियां भी गंभीर रूप ले सकती हैं।

ऐसे में खानपान से लेकर साफ-सफाई तक हर चीज में थोड़ा ज्यादा ध्यान देना जरूरी हो जाता है। आइए जानें कुछ आसान लेकिन जरूरी टिप्स, जो इस मौसम में डायबिटीज के मरीजों को हेल्दी और सुरक्षित रख सकते हैं।

बाहर के खाने से करें दूरी

मानसून में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा बाहर मिलने वाले खाने से होता है। बारिश में अधपका या दूषित भोजन पेट की गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। डायबिटीज मरीजों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प है – घर का ताजा बना खाना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें