ओडिशा (Odisha) के जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन (Jajpur Road Railway Station) पर बुधवार 7 जून को एक मालगाड़ी से कटकर कम से कम 6 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहा है। रेलवे के एक अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों ने भारी बारिश से बचने के लिए एक खड़ी हुई मालगाड़ी के नीचे शरण ली थी। तभी अचानक बिना इंजन के मालगाड़ी चल पड़ी और मजदूरों को उसके नीचे से निकलने का मौका नहीं मिला।
