Get App

Assam: असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी, अब तक 3000 से अधिक लोग गिरफ्तार, पढ़ें 10 बड़ी बातें

Assam Child Marriage Crackdown: असम में बाल विवाह में कथित संलिप्तता के लिए अभी तक 3,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे अस्थायी जेलों में बंद हैं जिसके कारण महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं और अपने परिवार के कमाने वाले इकलौते सदस्यों की गिरफ्तारी का विरोध कर रही हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा कहा है कि राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव तक मुहिम जारी रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2023 पर 5:23 PM
Assam: असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी, अब तक 3000 से अधिक लोग गिरफ्तार, पढ़ें 10 बड़ी बातें
Assam Child Marriage Crackdown: 3 फरवरी को असम पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई अभियान शुरू की थी

Assam Child Marriage Crackdown: असम में विपक्ष की आलोचना के बीच बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी है। राज्य में बाल विवाह के खिलाफ जारी कार्रवाई में अब तक 3,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। असम में बाल विवाह में कथित संलिप्तता के लिए अभी तक 3,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे अस्थायी जेलों में बंद हैं जिसके कारण महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं और अपने परिवार के कमाने वाले इकलौते सदस्यों की गिरफ्तारी का विरोध कर रही हैं।

3 फरवरी को असम पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई अभियान शुरू की थी। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा कहा है कि राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव तक मुहिम जारी रहेगी।

पढ़ें, 10 बड़ी बातें

- असम में बाल विवाह में शामिल होने के आरोप में हाल में 3,000 से अधिक व्यक्तियों की गिरफ्तारी ने नागरिक समाज को दो धड़ों में बांट दिया है। एक वर्ग का कहना है कि महज कानून के बल पर इस समस्या को हल नहीं किया जा सकता है। जबकि कुछ का तर्क है कि कम से कम अब कानून पर चर्चा की जा रही है और इससे इस कुरीति पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। मानवाधिकार वकील देबस्मिता घोष ने कहा कि एक बार शादी हो जाने के बाद कानून इसे वैध मानता है और ऐसी शादी से हुए बच्चों को सभी कानूनी अधिकार मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें