Get App

Atal Setu Inauguration: पीएम मोदी ने भारत के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज का किया उद्घाटन, जानें- अटल सेतु की 15 बड़ी बातें

यह पुल लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किलोमीटर और जमीन पर लगभग 5.5 किलोमीटर है। एक बयान में कहा गया है कि यह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधा संपर्क प्रदान करेगा। यह मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा

Akhileshअपडेटेड Jan 12, 2024 पर 5:18 PM
Atal Setu Inauguration: पीएम मोदी ने भारत के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज का किया उद्घाटन, जानें- अटल सेतु की 15 बड़ी बातें
Atal Setu Inauguration: यह भारत का सबसे लंबा पुल और एशिया का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज भी है

Atal Setu Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन कर दिया है। इस पुल को भारत का सबसे लंबा और देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज होने का गौरव प्राप्त है। 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है। इसे 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु (Atal Bihari Vajpayee Sewri-Nhava Sheva Atal Setu)' नाम दिया गया है। PM मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी। यह भारत का सबसे लंबा पुल और एशिया का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज भी है।

यह पुल लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किलोमीटर और जमीन पर लगभग 5.5 किलोमीटर है। एक बयान में कहा गया है कि यह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधा संपर्क प्रदान करेगा। यह मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा। इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा।

नवी मुंबई में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने 'ईस्टर्न फ्रीवेज ऑरेंज गेट' को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखी। 9.2 किलोमीटर लंबी सुरंग 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी और यह मुंबई में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास होगा। इसके अलावा वह सूर्या क्षेत्रीय पेयजल परियोजना के पहले चरण को भी राष्ट्र को समर्पित किया। 1,975 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित यह परियोजना महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे जिलों को पेयजल आपूर्ति प्रदान करेगी, जिससे लगभग 14 लाख लोगों को लाभ होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें