Get App

Bomb Threat: चेन्नई के MIT कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में हाई अलर्ट

Bomb Threat To Chennai MIT Campus: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के क्रोमपेट स्थित अन्ना यूनिवर्सिटी के एमआईटी कैंपस को गुरुवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। यह धमकी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ऑफिस के ईमेल एड्रेस पर भेजी गई थी

Akhileshअपडेटेड Sep 12, 2024 पर 1:42 PM
Bomb Threat: चेन्नई के MIT कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में हाई अलर्ट
Bomb Threat To Chennai MIT Campus: मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए हैं

Bomb Threat To Chennai MIT Campus: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में गुरुवार को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। क्रोमपेट में अन्ना यूनिवर्सिटी के MIT (Madras Institute of Technology) कैंपस में गुरुवार (12 सितंबर) दोपहर को बम की धमकी मिली। सूत्रों के अनुसार, यह धमकी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ऑफिस के ईमेल एड्रेस पर भेजी गई थी। धमकी मिलने के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ते को तुरंत बुलाया गया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को गुरुवार को तड़के ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एमआईटी कैंपस की गहन तलाशी ले रही है। कैंपस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं।

धमकी मिलने पर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एमआईटी कैंपस की पुलिस गहन तलाशी ले रही है। पूरे कैंपस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जांच के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। अभी तक कोई और डिटेल्स जारी नहीं किया गया है। लेकिन अधिकारी स्थिति को जल्द से जल्द हल करने के लिए काम कर रहे हैं।

दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें