Get App

LAC पर बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, पूर्वी लद्दाख में लगातार उड़ान भर रहे चीन के लड़ाकू विमान, भारत को भड़काने की कोशिश

चीन की विमान पिछले तीन से चार हफ्तों में नियमित रूप से LAC के करीब उड़ान भर रहे हैं। भारतीय वायु सेना बहुत जिम्मेदारी से स्थिति का जवाब दे रही है और खतरे से निपटने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रही है। साथ ही मामले को किसी भी तरह से बढ़ने नहीं दे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2022 पर 4:49 PM
LAC पर बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, पूर्वी लद्दाख में लगातार उड़ान भर रहे चीन के लड़ाकू विमान, भारत को भड़काने की कोशिश
LAC पर पूर्वी लद्दाख में लगातार उड़ान भर रहे चीन के लड़ाकू विमान (FILE PIC)

कोर कमांडर स्तर की बातचीत के बाद भी, चीन (China) के लड़ाकू जेट (Fighter Jet) पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में तैनात भारतीय बलों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। ये विमान कई मौकों पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब उड़ान भर रहे हैं।

ANI के मुताबिक, चीन की विमान पिछले तीन से चार हफ्तों में नियमित रूप से LAC के करीब उड़ान भर रहे हैं। ड्रैगन के इस कदम को इलाके में भारतीय पक्ष की तैनाती और रक्षा तंत्र को जानने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

भारतीय वायु सेना बहुत जिम्मेदारी से स्थिति का जवाब दे रही है और खतरे से निपटने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रही है। साथ ही मामले को किसी भी तरह से बढ़ने नहीं दे रही है।

ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया, “J-11 सहित चीन की लड़ाकू जेट वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब उड़ान भरते रहते हैं। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में 10 किलोमीटर कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर (CBM) लाइन के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें