Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 3823 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कल के मुकाबले आज संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। कल यानी शनिवार को 2994 नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 3,095 नए मामले दर्ज किए गए। कल के मुकाबले आज 27 फीसदी ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 18,389 हो गई है। एक्टिव केस 0.04 फीसदी हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1784 संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
