Get App

महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले 50 दिनों में सबसे ज्यादा, क्या चौथी लहर की शुरुआत हो रही है?

Coronavirus 4th Wave: इस साल 5 मार्च के बाद महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ी तेजी आज दर्ज की गई है, तब 535 केस दर्ज किए गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2022 पर 9:25 AM
महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले 50 दिनों में सबसे ज्यादा, क्या चौथी लहर की शुरुआत हो रही है?
महाराष्ट्र में अभी एक्टिव केसों की संख्या 2,361 है

Coronavirus 4th Wave: कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसका ताजा सबूत है महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में तेजी आना। गुरुवार को महाराष्ट्र में संक्रमण के 511 केस मिले। यह पिछले 50 दिनों में सबसे ज्यादा है। राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि सबसे ज्यादा 350 केस मुंबई में मिले हैं।

इस साल 5 मार्च के बाद महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ी तेजी आज दर्ज की गई है। मार्च में 535 केस आए थे। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से बीड जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आज के केस मिलाकर महाराष्ट्र में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 78,84,329 पहुंच गई है। जबकि इस महामारी की वजह से अब तक 1,47,858 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे की चेतावनी- 'कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, मास्क लगाना जारी रखें'

महाराष्ट्र में अभी एक्टिव केसों की संख्या 2,361 है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, नंदुरबर, धुले, लातूर, हिंगोली, अकोला, बुलढाना, यावतमल, वर्धा और गोंडिया जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें