Get App

Delhi Coronavirus: राजधानी में पिछले 24 घंटों में आए Covid-19 के 20,718 नए केस, 30 लोगों की हुई मौत

दिल्ली में Covid-19 के डेली केस में कमी की वजह बीते दिन कम टेस्ट किए जाने को माना जा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2022 पर 9:22 PM
Delhi Coronavirus: राजधानी में पिछले 24 घंटों में आए Covid-19 के 20,718 नए केस, 30 लोगों की हुई मौत
पिछले 24 घंटों में आए Covid-19 के 20,718 नए केस (FILE)

दिल्ली में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 20,178 मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 30.64 प्रतिशत रहा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। संक्रमण के डेली केस में कमी की वजह बीते दिन कम जांच किए जाने को माना जा रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 24,383 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 30.64 प्रतिशत रही थी, जबकि 34 मरीजों की मौत हुई थी। महामारी के फैलने के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले गुरुवार को सामने आए थे। उस दिन 28,867 लोग संक्रमित मिले थे। इसके अलावा 31 मरीजों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण दर 29.21 प्रतिशत थी।

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पत्रकारों से कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक "ओमीक्रोन" से संक्रमित किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अस्पतालों में बिस्तर (बेड) की उपलब्धता को लेकर भी अभी दिल्ली की स्थिति ठीक है।

West Bengal Civic Polls: राज्य चुनाव आयोग ने Covid-19 को देखते हुए बंगाल निकाय चुनाव टाले

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में डेली केस इसलिए अधिक आ रहे हैं, क्योंकि शहर में बड़ी संख्या में Covid-19 टेस्ट किए जा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें