Get App

पराग अग्रवाल के Twitter में टॉप पोजीशन पर पहुंचने पर आनंद महिंद्रा ने कहा -"Indian CEO virus"

पराग अग्रवाल की नियुक्ति पर,आनंद महिंद्रा ने कहा, "यह एक ऐसी महामारी है जिसके भारत में पैदा होने पर हमें खुशी और गर्व है।"

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2021 पर 11:34 AM
पराग अग्रवाल के Twitter में टॉप पोजीशन पर पहुंचने पर आनंद महिंद्रा ने कहा -"Indian CEO virus"

पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को सोमवार को ट्विटर (Twitter) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (chief executive officer (CEO) नियुक्त किए जाने के बाद वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में भारतीय प्रतिभाओं की बहुत ही खास और जोरदार उपस्थिति के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है। इस बीच उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दुनिया की शीर्ष तकनीकी कंपनियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भारतीय मूल के व्यक्तियों की प्रशंसा करते हुए इसे “Indian CEO virus” (भारतीय सीईओ वायरस) करार दिया है।

“यह एक ऐसी महामारी है जिसके भारत में उत्पन्न होने के लिए हम खुश है और गर्व महसूस कर रहे हैं। यह भारतीय सीईओ वायरस है… इसके खिलाफ कोई वैक्सीन नहीं है, ” महिंद्रा ने ऐसा ट्वीट किया है।

आनंद महिंद्रा Google, Microsoft, Adobe और IBM जैसी दुनिया की कुछ शीर्ष तकनीकी कंपनियों का नेतृत्व करने वाले भारतीय मूल के व्यक्तियों पर एक ट्वीट का जवाब देते हुए ये ट्वीट किया।

भारत में जन्में पराग अग्रवाल ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें गूगल-पैरेंट अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बाद एक प्रमुख अमेरिकी टेक फर्म का नेतृत्व करने के लिए कमान सौंपी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें