भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया। उन्होंने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद यह जानकारी दी। आरबीआई की MPC ने पॉलिसी रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
